Get App

क्या एक क्रिप्टोकरेंसी अचानक 4,00,00,000% उछाल के साथ चौथा सबसे बड़ा डिजिटल एसेट बनी थी?

क्रिप्टोकरेंसी PRiVCY का प्राइस एक दिन में 4,04,32,166.84 प्रतिशत चढ़ गया था, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी वजह सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2021 पर 8:47 AM
क्या एक क्रिप्टोकरेंसी अचानक 4,00,00,000% उछाल के साथ चौथा सबसे बड़ा डिजिटल एसेट बनी थी?

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को हैरान करने वाले उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने बहुत जल्दी कई गुणा रिटर्न भी दिया है। हालांकि, क्रिप्टो टोकन PRiVCY ने रिटर्न के लिहाज से Dogecoin और Shiba Inu को भी पीछे छोड़ दिया है। टिकर सिंबल PRIV के साथ ट्रेड करने करने वाले इस क्रिप्टो टोकन ने एक दिन में ही 4,00,00,000 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर CoinMarketCap.com के पास उपलब्ध डेटा के अनुसार, PRIV का प्राइस 13 जून को $0.008814 था, जो 14 जून को बढ़कर $3,563.70 पर पहुंच गया। यह इसके प्राइस में 4,04,32,166.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Shyam Metalics का इश्यू 121 गुना सब्सक्राइब हुआ, सोना कॉमस्टॉर की कमजोर मांग रही

$3,600.80 के मौजूदा प्राइस पर PRIV का मार्केट कैपिलाइजेशन 59 अरब डॉलर से अधिक का है। इससे यह दुनिया में चौथी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके प्राइस में इतनी अधिक तेजी का कारण CoinMarketCap की वेबसाइट पर कोई गड़बड़ी हो सकती  है।

क्रिप्टो स्टार्टअप इनवेस्टमेंट्स से जुड़ी Genezis Network के फाउंडर अजीत खुराना ने बताया, "PRIV के नाम से एक टोकन है और इस नाम से एक इंडेक्स भी है। मुझे लगता है कि गड़बड़ी एक के यूनिट प्राइस और दूसरी की यूनिट्स की संख्या को गुणा करने से हुई है। CoinMarketCap इसे जल्द ही ठीक कर लेगा।"

आधार को UAN के साथ लिंक करने का नया रूल क्या है, जानिए इसका क्या असर होगा

PRiVCY को उस टेक्नोलॉजी का एक वर्जन भी कहा जा सकता है जिस पर बिटकॉइन बना था। यह टोकन ट्रेडिंग के लिए दो एक्सचेंजों पर लिस्टेड है। इसकी ट्रेडिंग अभी भी $0.006341-$0.0072 की रेंज में हो रही है, जबकि इंडेक्स PRIV-PERP का प्राइस लगभग 3,600 डॉलर पर है।

Infosys के शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे, एक्सपर्ट्स को शॉर्ट टर्म में 17% और तेजी आने की उम्मीद, जानें वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें