World Richest Man: Elon Musk को 9 महीनों में पहली बार तगड़ा झटका लगने जा रहा है। Jeff Bezos ने एलॉन मस्क के सिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज छीन लिया है। सोमवार को Tesla Inc. के शेयरों में आई गिरावट के बाद एलॉन मस्क (Elon Musk Net Worth) के नेट वर्थ घटकर 197.7. बिलियन डॉलर रह गई। जबकि Jeff Bezos 200.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ (Net Worth) के साथ टेस्ला फाउंडर से आगे निकल गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 9 महीनों के बाद एलॉन मस्क के अलावा किसी और को टॉप पर आने का मौका मिला है।
