Get App

Elon Musk Vs Apple: एलॉन मस्क ने अब एपल के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए इस वॉर में किसे होगा ज्यादा नुकसान

Apple पर निशाना साधने से मस्क की मुश्किल बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि ट्विटर के रेवेन्यू के लिहाज से Apple बहुत मायने रखती है। यह ट्विटर के सबसे बड़े एडवर्टाइजर्स में से एक रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 1:11 PM
Elon Musk Vs Apple: एलॉन मस्क ने अब एपल के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए इस वॉर में किसे होगा ज्यादा नुकसान
Twitter और Apple के रिश्ते का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Twitter के लिए Apple एक अलग गेटवे का इस्तेमाल करती है। अगर एपल इस गेटवे को बंद कर देती है तो इससे दुनिया में 1.5 अरब से ज्यादा डिवाइस ट्विटर से अलग हो जाएंगे।

Elon Musk Vs Apple: Elon Musk के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। खासकर Twitter को खरीदने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। वह निगेटिव खबरों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एलॉन मस्क Tesla के सीईओ हैं। टेस्ला के शेयरों में कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इससे मस्क का नेटवर्थ भी घटा है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसके आधे एंप्लॉयीज को नौकरी से हटा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फीचर्स में भी बदलाव किए गए हैं। अब, मस्क आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple से टकराते नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि एपल ने Twitter पर ऐड घटा दिया है। एपल ने अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाने की भी धमकी दी है। मस्क ने इस पर नराजगी जताई है।

मस्क को उठाना पड़ सकता है ज्यादा नुकसान

एलॉन मस्क ने यह पूछा है कि क्या एपल फ्री-स्पीच से नफरत करती है। उन्होंने ऐप फीस के लिए भी एपल की आलोचना की है। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या एपल उनकी दूसरी कंपनी Tesla को भी निशाना बनाएगी। Apple पर निशाना साधने से मस्क की मुश्किल बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि ट्विटर के रेवेन्यू के लिहाज से Apple बहुत मायने रखती है। यह ट्विटर के सबसे बड़े एडवर्टाइजर्स में से एक रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ट्विटर में एक अलग टीम थी, जो सिर्फ एपल से जुड़े कामकाज को देखती थी। एक सूत्र ने बताया कि ट्विटर को एपल सालाना 10 करोड़ डॉलर का ऐड देती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें