क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto Exchange) एफटीएक्स (FTX) को डुबोने के मुख्य सूत्रधार सैम बैंकमैन-फ्रॉयड (Sam Banman-Fried) अब अमेरिका प्रत्यर्पण के लिए तैयार हो गए हैं। इसे रोकने के लिए उन्होंने बहामास में मामला दर्ज किया हुआ था लेकिन अब वह इस पर सहमत हो गए हैं। उन पर अमेरिका में फर्जीवाड़ा का मामला चलेगा। बहामास में जज से एफटीएक्स के फाउंडर बैंकमैन-फ्रॉयड के एक वकील ने कहा कि बैंकमैन-फ्रॉयड अमेरिका में अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को देखना चाहते है। इसके कुछ घंटे बाद ही वकील ने कहा बैंकमैन-फ्रॉयड अमेरिका जाने यानी प्रत्यर्पण के लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि बहामास में सुनवाई के लिए वह इसी हफ्ते वापस भी लौट आएंगे। एफटीएक्स ने 11 नवंबर को खुद को दिवालिया घोषित किया था।
