Get App

G20 Summit: पत्नी के Covid-19 पॉजिटिव होने के बाद भी भारत कैसे आ रहे हैं राष्ट्रपति जो बाइडेन? व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब

G20 Summit: 80 साल के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का भी कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया गया। हालांकि, उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और अब वे भारत आ रहे हैं। इस बीच एक सवाल ये उठ रहा है कि पत्नी के संक्रमित होने के बाद भी, बाइडेन भारत कैसे आ रहे हैं? व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति की टेस्ट रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आई है और इस हफ्ते के आखिर में भारत और वियतनाम की उनकी यात्रा योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 4:34 PM
G20 Summit: पत्नी के Covid-19 पॉजिटिव होने के बाद भी भारत कैसे आ रहे हैं राष्ट्रपति जो बाइडेन? व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब
G20 Summit: पत्नी के Covid-19 पॉजिटिव होने के बाद भी भारत कैसे आ रहे हैं राष्ट्रपति जो बाइडेन?

जी20 शखर सम्मेलन (G20 Summit) से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) शुक्रवार को भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन के दिल्ली पहुंचने से पहले खबर आई कि 72 साल की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (Jill Biden) सोमवार को Covid-19 पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद 80 साल के राष्ट्रपति बाइडेन का भी कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया गया। हालांकि, उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और अब वे भारत आ रहे हैं। इस बीच एक सवाल ये उठ रहा है कि पत्नी के संक्रमित होने के बाद भी, बाइडेन भारत कैसे आ रहे हैं?

हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा और वियतनाम यात्रा के दौरान सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की Covid​​​​-19 गाइडलाइंस का पालन करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति की टेस्ट रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आई है और इस हफ्ते के आखिर में भारत और वियतनाम की उनकी यात्रा योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति, हालांकि, सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं और CDC गाइडलाइंस के अनुसार स्टैंडर्ड प्रोसीजर का पालन कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें