Google CEO Sundar Pichai : कोरिया के कंज्यूमर्स के एक समहू ने शुक्रवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कई टॉप एग्जीक्यूटिव के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। यह शिकायत अमेरिकी कंपनी के इन-ऐप बिलिंग सिस्टम के खिलाफ दर्ज कराई गई है। यह सिस्टम घरेलू ऐप डेवलपर्स को भारी कमीशन देने के लिए मजबूर करता है।
कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत
कोरिया टाइम्स के मुताबिक, सिटीजंस यूनाइटेड फॉर कंज्यूमर सॉवरेंटी (CUCS) ने पिचाई, गूगल कोरिया की सीईओ नैंसी माबेल वारकर और गूगल एशिया पैसिफिक स्कॉट बेमांट के खिलाफ सियोल में गंगनम पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें देश के टेलिकम्युनेकशंस बिजनेस एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
गूगल ने लागू की दबाव बनाने वाली पॉलिसी
कंज्यूमर ग्रुप के एक प्रतिनिधि ने कहा, “गूगल की दबाव बनाने वाली इन-ऐप पेमेंट पॉलिसी से उनकी कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे कंज्यूमर्स पर बोझ बढ़ रहा है और क्रिएटर्स को नुकसान हो रहा है।”
उन्होंने कहा, ऐप डेवलपर्स के पास गूगल की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जिसकी ऐप स्टोर में 74.6 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। गूगल ने 1 जून से कोरिया में विवादित बिलिंग सिस्टम थोपना शुरू कर दिया है।