Get App

CEO Sundar Pichai सहित Google के अधिकारियों पर पुलिस केस, साउथ कोरिया के यूजर्स ने लगाए ये आरोप

कोरिया के कंज्यूमर्स के एक समूह ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कुछ टॉप एग्जीक्यूटिव के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस समूह का आरोप है कि गूगल के इन-ऐप बिलिंग सिस्टम की वजह से ऐप डेवलपर्स को बहुत ज्यादा कमीशन देने को मजबूर होना पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2022 पर 6:12 PM
CEO Sundar Pichai सहित Google के अधिकारियों पर पुलिस केस, साउथ कोरिया के यूजर्स ने लगाए ये आरोप
सुंदर पिचाई, गूगल कोरिया की सीईओ नैंसी माबेल वारकर और गूगल एशिया पैसिफिक स्कॉट बेमांट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है

Google CEO Sundar Pichai : कोरिया के कंज्यूमर्स के एक समहू ने शुक्रवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कई टॉप एग्जीक्यूटिव के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। यह शिकायत अमेरिकी कंपनी के इन-ऐप बिलिंग सिस्टम के खिलाफ दर्ज कराई गई है। यह सिस्टम घरेलू ऐप डेवलपर्स को भारी कमीशन देने के लिए मजबूर करता है।

कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत

कोरिया टाइम्स के मुताबिक, सिटीजंस यूनाइटेड फॉर कंज्यूमर सॉवरेंटी (CUCS) ने पिचाई, गूगल कोरिया की सीईओ नैंसी माबेल वारकर और गूगल एशिया पैसिफिक स्कॉट बेमांट के खिलाफ सियोल में गंगनम पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें देश के टेलिकम्युनेकशंस बिजनेस एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें