Google Layoff News: पश्चिमी अर्थव्यवस्था मंदी में फंसती जा रही है। भविष्य के खतरे को भांपते हुए कई स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां बड़ी तादाद में अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। अब इस कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google भी शामिल हो गई है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने एक झटके में 12,000 कर्मचारियों यानि कुल वर्कफोर्स के 6% लोगों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की मदद भी कर रही है। जानिए गूगल किस तरह उनको सपोर्ट कर रही है और क्या ये हेल्प काफी है।
