Get App

IND vs NZ: भुवी के करियर का आखिरी चैप्टर था न्यूजीलैंड दौरा? इस दिग्गज क्रिकेटर ने कही ये बात

अश्विन के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है। उनके मुताबिक, भुवनेश्वर IPL के फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दोहरा पाए और उम्र को देखते हुए उनका करियर खत्म हो सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:57 PM
IND vs NZ: भुवी के करियर का आखिरी चैप्टर था न्यूजीलैंड दौरा? इस दिग्गज क्रिकेटर ने कही ये बात
इस मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर की टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैंचों की टी20 सीरीज को भारत ने 3-2 से अपने नाम किया है। वहीं इस मुकाबले में चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई थी। इस सीरीज में खेले 4 मुकाबले में 36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने पूरी सीरीज में 16 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इस दौरान उन्हें केवल एक विकेट मिला। भुवनेश्वर ने चार पारियों में 11.25 की इकॉनमी से 180 रन खर्च कर दिए। वहीं अब भारतीय टीम द‍िसंबर में घरेलू धरती पर श्रीलंका से भिड़ेगी। वहीं इस मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर की टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है। उनके मुताबिक, भुवनेश्वर IPL के फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दोहरा पाए और उम्र को देखते हुए उनका करियर खत्म हो सकता है।

खत्म हो गया भुवी का करियर?

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और वह अपना फॉर्म भी साबित नहीं कर पाए। IPL और यहां के प्रदर्शन में जमीन-आसमान का अंतर था। इसलिए मुझे लगता है कि अब उनके करियर का यह अध्याय शायद खत्म हो गया है। उनके लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। आखिर वह टीम में वापसी कैसे करेंगे?" जब अश्विन से पूछा गया कि क्या भुवनेश्वर कुमार को और मौके मिलने चाहिए, तो उन्होंने कहा कि गेंदबाज की मौजूदा लय देखकर चयनकर्ताओं को उन पर भरोसा नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें