Get App

हमास ने इजराइल पर दागे सैकड़ों रॉकेट, एक भारतीय महिला की मौत

इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 11:16 AM
हमास ने इजराइल पर दागे सैकड़ों रॉकेट, एक भारतीय महिला की मौत

इजराइल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है।  हमास ने भी इजरायल पर करीब 130 रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक भारतीय की भी मौत हो गई है। महिला का नाम सौम्या संतोष है जो कि पिछले 7 साल से इजराइल में रह रही थी। सौम्या केरल की रहने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौम्या 80 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ घर पर थी। वो उस घर पर केयर टेकर का काम करती थी। जिस समय सौम्या पर रॉकेट गिरा वो अपने पति संतोष से वीडियो कॉल के जरिए फोन पर बात कर रही थी। कहा जा रहा है कि इस हमले में बुजुर्ग महिला बच गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हमास ने रिहायशी इलाके में करीब 130 रॉकेट दागे हैं। साथ ही इस दौरान यरुशलम में भी हिंसा फैलाने की बात कही जा रही है। इजराइल ने भी मंगलवार को हमले बढ़ाते हुए गाजा पट्टी पर हमले किए हैं। एक बड़ी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें हमास के आतंकवादी रह रहे थे। इस दौरान 3 आतंकियों की मौत हो गई थी।

इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। बता दें कि फिलिस्तीन और इजरायल के बीच कई संघर्ष हुए हैं, लेकिन जितना खूनी खेल इस बार खेला जा रहा है, ये कई सालों से नहीं देखा गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें