Get App

'हिजबुल्लाह लंबे युद्ध के लिए तैयार है' नसरल्लाह की मौत के बाद सामने आया उपनेता नईम कासेम, इजरायल को दे डाली चेतावनी

उप महासचिव के रूप में, नईम कासेम अब हिजबुल्लाह का कार्यकारी नेता है। कोसेम तब तक इस पद पर रहेगा, जब तक कि नसरल्ला की जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं चुना जाता। कासेम ने कहा कि पिछले महीनों में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडरों की हत्या के बावजूद, हिजबुल्लाह अब नए कमांडरों पर भरोसा कर रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 4:21 PM
'हिजबुल्लाह लंबे युद्ध के लिए तैयार है' नसरल्लाह की मौत के बाद सामने आया उपनेता नईम कासेम, इजरायल को दे डाली चेतावनी
हसन नसरल्लाह की मौत के बाद सामने आया हिजबुल्लाह का उपनेता नईम कासेम

हिजबुल्लाह के उपनेता ने इजरायल से लड़ाई जारी रखने की कसम खाई। उसने कहा कि उनका गुट अपने नेता हसन नसरल्लाह सहित अपने शीर्ष कमान के ज्यादातर लोगों के सफाए के बाद एक लंबे युद्ध के लिए तैयार है। नसरल्लाह के मारे जाने के बाद पहले भाषण में, नईम कासेम ने सोमवार को एक टेलीविजन बयान में कहा कि अगर इजरायल जमीनी हमले शुरू करने का फैसला करता है, तो हिजबुल्लाह लड़ाके लेबनान से लड़ने और उसकी रक्षा करने के लिए तैयार हैं।

उप महासचिव के रूप में, नईम कासेम अब हिजबुल्लाह का कार्यकारी नेता है। कोसेम तब तक इस पद पर रहेगा, जब तक कि नसरल्ला की जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं चुना जाता।

कासेम ने कहा कि पिछले महीनों में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडरों की हत्या के बावजूद, हिजबुल्लाह अब नए कमांडरों पर भरोसा कर रहा है।

कासेम ने कहा, "इजरायल हमारी (सैन्य) क्षमताओं को कम करने की तकत नहीं रखता। डिप्टी कमांडर होते हैं और किसी पोस्ट पर कमांडर के घायल होने की स्थिति में वो जिम्मेदारी निभाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें