Get App

India China Border: 20,000 सैनिक, 6 महीने से एक साल की पोस्टिंग, भारतीय सीमा पर चीन की मूवमेंट तेज!

India China Border: रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि "भारत और चीन के बीच विवादित सीमा उनके द्विपक्षीय संबंधों में तनाव का एक बड़ा कारण बनी रहेगी।" इसमें आगे कहा गया, "हालांकि दोनों पक्षों के बीच 2020 के बाद से सीमा पर कोई झड़प नहीं हुई है, लेकिन वे बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रहे हैं। ऐसी छिटपुट मुठभेड़ का किसी बड़े सशस्त्र संघर्ष में बदलने का खतरा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 1:11 PM
India China Border: 20,000 सैनिक, 6 महीने से एक साल की पोस्टिंग, भारतीय सीमा पर चीन की मूवमेंट तेज!
India China Border: भारतीय सीमा पर चीन की मूवमेंट तेज (FILE PHOTO)

यूक्रेन और गाजा में चल रहे खूनी संघर्ष और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर की नजर चीन और उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की हरकतों से हट गई हैं। क्योंकि वो भारत के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। इस साल की शुरुआत में आई अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी की सालाना रिपोर्ट में दुनिया में फिलहाल चल रहे दूसरे सभी संघर्षों, खतरों और तनावों का जिक्र है, लेकिन चीन और भारत के बीच सीमा तनाव पर सिर्फ एक पैराग्राफ ही दिया गया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बहरहाल, रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि "भारत और चीन के बीच विवादित सीमा उनके द्विपक्षीय संबंधों में तनाव का एक बड़ा कारण बनी रहेगी।" इसमें आगे कहा गया, "हालांकि दोनों पक्षों के बीच 2020 के बाद से सीमा पर कोई झड़प नहीं हुई है, लेकिन वे बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रहे हैं। ऐसी छिटपुट मुठभेड़ का किसी बड़े सशस्त्र संघर्ष में बदलने का खतरा है।"

अक्साई चिन में तैनाती बढ़ा रहा चीन

ANI ने बताया कि इस साल अप्रैल में, यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के स्ट्रैटेजिक स्टडीज इंस्टीट्यूट ने 2020-21 में भारत के सामने अक्साई चिन में पहाड़ी सीमा पर PLA की मूवमेंट की जांच करते हुए एक गहन रिपोर्ट पब्लिश की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें