भारत सरकार (Indian government) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने हजारों लोगों को राहत देने के लिए दोनों देशों के बीच स्पेशल डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 1 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी।
भारत सरकार (Indian government) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने हजारों लोगों को राहत देने के लिए दोनों देशों के बीच स्पेशल डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 1 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी।
दरअसल भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ एयर बबल समझौता (air bubble agreement) किया है। इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस समझौते से पात्र यात्रियों (eligible travellers) को दोनों देशों की यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी।
बता दें कि Air travel bubbles दो देशों के बीच एक अस्थाई (temporary) व्यवस्था है। जिसका मकसद कमर्शियल पैसेंजर्स की सेवाओं को फिर से शुरू करना है। कोरोना वायरस महामारी के चलते कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारत ने 35 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है।
इनमें अफगानिस्तान (Afghanistan), ऑस्ट्रेलिया (Australia), बरीन (Bahrain), बांग्लादेश (Bangladesh), भूटान (Bhutan), कनाडा (Canada), इथियोपिया (Ethiopia), फिनलैंड (Finland), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इराक (Iraq), जापान (Japan), कजाकिस्तान (Kazakhstan), केन्या (Kenya), कुवैत (Kuwait), मालदीव (Maldives), मॉरीशस (Mauritius), नेपाल (Nepal), नीदरलैंड (Netherlands), नाइजीरिया (Nigeria), ओमान (Oman), कतर (Qatar), रूस (Russia), रवांडा (Rwanda), सऊदी अरब (Saudi Arabia), सेशेल्स (Seychelles), सिंगापुर (Singapore), श्रीलंका (Sri Lanka), स्विटजरलैंड (Switzerland), तंजानिया (Tanzania), यूक्रेन (Ukraine), संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates-UAE), यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom -UK), संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America -USA) और उजबेकिस्तान (Uzbekistan) जैसे देश शामिल हैं।
Embassy is pleased to announce air bubble arrangement between India and Saudi Arabia with effect from January 1st, 2022. Details at https://t.co/wKDXdmWMmU@MoCA_GoI @MEAIndia @ksagaca
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) December 24, 2021
भारत ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंटरनेशल पैसेंजर फ्लाइट्स (international passenger flight) की आवाजाही पर 31 जनवरी तक रोक लगा दी है। इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने कहा था कि स्विट्जरलैंड (Switzerland) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) समेत 10 देशों के साथ एयर बबल समझौते पर पर काम किया जा रहा है।
जानिए एयर बबल समझौते के तहत कौन यात्री भारत और सऊदी अरब के बीच कर सकते हैं यात्रा
भारत से सऊदी अरब
सऊदी अरब के नागरिक भारत से सऊदी अरब के लिए यात्रा कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक या नेपाल, भूटान का नागरिक, जिसके पास सऊदी अरब का वैलिड वीजा है। वो सऊदी अरब की यात्रा कर सकते हैं। संबंधित एयर लाइनों को यह देखना होगा कि इन देश के नागरिकों क सऊदी अरब में जाने के लिए पाबंदी ना हो।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।