US: जिस बेघर अमेरिकी नशेड़ी को दिया आसरा, उसी ने भारतीय छात्र की कर दी निर्मम हत्या, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Indian student killed in US: पुलिस के मुताबिक, फॉकनर ने विवेक पर उस समय हथौड़े से हमला किया जब वह घर के लिए निकल रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने फॉकनर को सैनी के शरीर पर हथौड़े के साथ खड़ा पाया

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
विवेक सैनी हमलावर फॉकनर को शरण देने वाले स्टोर में पार्ट-टाइम क्लर्क के तौर पर काम करता था

अमेरिका में जॉर्जिया (Georgia in USA) के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने उसकी मदद करने वाले 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी (Indian student Vivek Saini) के सिर पर करीब 50 बार हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय भारतीय मूल के युवक की जॉर्जिया के लिथोनिया में स्थित एक स्टोर के अंदर बेघर व्यक्ति ने हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना कैमरे में कैद हो गई है जिसमें हमलावर जूलियन फॉकनर MBA करने वाले भारतीय छात्र विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार करते नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक सैनी हमलावर फॉकनर को शरण देने वाले स्टोर में पार्ट-टाइम क्लर्क के तौर पर काम करता था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैनी ने फॉकनर की मदद करते हुए उसे चिप्स, कोक, पानी और ठंड से बचने के लिए एक जैकेट भी दी थी। लेकिन बाद में सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण उसने फॉकनर से जाने का अनुरोध किया और कहा कि अन्यथा वह पुलिस की मदद लेगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सैनी 16 जनवरी को अपने घर जा रहा था तभी फॉकनर ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉकनर को सैनी के शव पर खड़े पाया। बीटेक पूरा करने के बाद दो साल पहले अमेरिका गए सैनी ने हाल में 'बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन' में पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की थी।


कर्मचारियों ने एक समाचार चैनल को बताया कि उन्होंने फॉकनर को स्टोर से तुरंत बाहर निकलने के लिए नहीं कहा, क्योंकि उन्हें पता था कि बाहर ठंड है। लेकिन अपने ऊपर प्रेसर आने के बाद 16 जनवरी को विवेक सैनी ने फॉकनर को वहां से जाने के लिए कहा।

पुलिस के मुताबिक, फॉकनर ने विवेक पर उस समय हथौड़े से हमला किया जब वह घर के लिए निकल रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने फॉकनर को सैनी के शरीर पर हथौड़े के साथ खड़ा पाया।

ये भी पढ़ें- Hanuman Flag: 'हनुमान ध्वज' हटाए जाने पर कर्नाटक के गांव में तनाव, BJP ने कांग्रेस सरकार पर लगाया 'हिंदू विरोधी' होने का आरोप

सैनी को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। हरियाणा में रह रहा सैनी का परिवार इस निर्मम घटना के बाद से शोक में है। उसके पिता गुरजीत सिंह और मां ललिता सैनी इस घटना के बारे में किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।