अमेरिकी राज्य ओहायो में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र के माता-पिता को पिछले हफ्ते फिरौती के लिए फोन आया और करीब एक लाख रुपए की मांग की गई। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसने उनके 25 साल के बेटे अब्दुल मोहम्मद अरफात का अपहरण कर लिया है। फोन करने वाले ने फिरौती नहीं देने पर उसकी किडनी बेचने की धमकी दी है। अरफात का मुद्दा तेलंगाना स्थित मजलिस बचाओ तहरीक के प्रवक्ता की तरफ से उठाया गया, जिन्होंने लापता छात्र के पासपोर्ट और उसके परिवार की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे गए पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।
