Get App

इजराइल की मदद करने वाले देशों में आतंकी हमले, हत्या और अपहरण कराता है ईरान

कम लोगों को पता है कि ईरान पिछले कई साल से पश्चिमी देशों में हत्या और अपहरण जैसे वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। पिछले कुछ सालों में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2020 के बाद से पश्चिमी देशों में हत्या और अपहरण के ऐसे कम से कम 33 मामले सामने आ चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 6:59 PM
इजराइल की मदद करने वाले देशों में आतंकी हमले, हत्या और अपहरण कराता है ईरान
हाल में एथेंस में एक ऐसी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें यहूदियों का सेंटर और एक रेस्टोरेंट था।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते टेंशन ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अगर इस लड़ाई का दायरा बढ़ता है तो उन देशों पर भी इसका असर पड़ेगा, जो भौगोलिक रूप से मध्यपूर्व से काफी दूर स्थित हैं। लेकिन, कम लोगों को पता है कि ईरान पिछले कई साल से पश्चिमी देशों में हत्या और अपहरण जैसे वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। पिछले कुछ सालों में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2020 के बाद से पश्चिमी देशों में हत्या और अपहरण के ऐसे कम से कम 33 मामले सामने आ चुके हैं। लोकल और इजराइली अथॉरिटीज ने इनके पीछे ईरान का हाथ बताया है। रायटर्स को सरकारी अधिकारियों के बयान और कोर्ट से जुड़े डॉक्युमेंट्स से ये जानकारियां मिली हैं।

हमलों के एवज में एजेंट्स को पैसे देता है ईरान

हाल में एथेंस (Athens) में एक ऐसी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें यहूदियों (Jews) का सेंटर और एक रेस्टोरेंट था। एक पाकिस्तानी ने जिसका नाम फकर अब्बास है, उसने ईरान (Iran) में अपने संपर्क के जरिए ग्रीस में रहने वाले एक व्यक्ति को इस हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस हमले की जांच के बाद यह जानकारी कोर्ट को दी गई है। अब्बास ने अपने कॉन्टैक्ट को बताया था कि वह एक ऐसे समूह के लिए काम कर रहा है, जो हर हत्या के बदले 15,000 यूरो देगा।

कई सीक्रेट एजेंसियों के जरिए हत्या और अपहरण कराए जाते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें