Get App

Iran-Israel conflict: इजराइल-ईरान की यह जंग किस दिशा में जाएगी, इसका अंजाम क्या होगा?

ईरान और इजराइल दोनों के तेवर आक्रामक दिख रहे हैं। दोनों में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। अमेरिका का अपनी सेना को इजराइल की मदद करने का आदेश आग में घी साबित हो सकता है। इसकी वजह यह है कि इजराइल की चाबी अगर किसी देश के पास है तो वह सिर्फ अमेरिका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 2:51 PM
Iran-Israel conflict: इजराइल-ईरान की यह जंग किस दिशा में जाएगी, इसका अंजाम क्या होगा?
इससे पहले ईरान ने अप्रैल में इजराइल पर मिसाइलें दागी थी। लेकिन, अमेरिका के हस्तक्षेप से इजराइल ने बड़ी जवाबी कार्रवाई नहीं की थी। (सांकेतिक फोटो)

क्या बेरूत में हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद मध्यपूर्व में बड़े जंग की चिंगारी सुलग रही है? मार्केट्स के संकेतों को देख तो ऐसा ही लगता है। स्टॉक मार्केट्स में गिरावट आई है। क्रूड ऑयल के प्राइस 2 फीसदी चढ़ चुके हैं। 1 अक्टूबर की रात ईरान ने इजराइल पर करीब 200 मिसाइलें दागी। बताया जाता है कि ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही मार गिराय गया। कुछ जमीन पर गिरे। लेकिन, इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस हमले में किसी की जान नहीं गई है, जो अच्छी बात है।

अमेरिका ने सेना को इजराइल की मदद करने को कहा

इजराइल (Israel) ने ईरान (Iran) को धमकी दी है। उसने कहा है कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान ने बड़ी गलती की है और उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरानी हमले को गंभीर बताया है। उसने कहा है कि इसका जवाब देने की तैयारी चल रही है। इसका वक्त और जगह इजराइल तय करेगा। इस बीच, अमेरिका ने इजराइल को मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मध्यपूर्व में स्थित अमेरिकी सेना को इजराइल की मदद करने और ईरान की तरफ से दागी जाने वाली मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने को कहा गया है।

इजराइल को आंतरिक सुरक्षा के भी उपाय करने होंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें