Get App

Israel- Hamas War: इजराइल ने वेस्ट बैंक पर की एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर धमाका

Israel- Hamas War: इजराइल और आतंकी समूह हमास के बीच पिछले दो हफ्तों से जंग जारी है। इजराइल की ओर से हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच इजराइल ने वेस्ट बैंक की अल अंसानी मस्जिद पर निशाना साधा और वहां गोले बरसाए। इजराइल का दावा है कि यहां हमास लड़ाके छिपे हुए थे और आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 22, 2023 पर 10:36 AM
Israel- Hamas War: इजराइल ने वेस्ट बैंक पर की एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर धमाका
इजराइल और हमास के जंग से मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से अशांति पैदा हो गई है। यह जंग फिलस्तीनी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आया है।

Israel- Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 16वां दिन है। यह युद्ध फिलिस्तीन के ऊपर बड़ी मुसीबत बनकर आया है। इजराइल की ओर से हमास के ठिकानों पर हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच इजराइल की वायु सेना ने वेस्ट बैंक की अल अंसारी मस्जिद पर गोले बरसाए। इजराइल का दावा है कि यहां हमास के लड़ाके छिपे हुए थे। इसका इस्तेमाल आंतकी हमलों की साजिश रचने के लिए किया जा रहा था। एक संयुक्त बयान में इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि IDF ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद हमला किया है। इस हमले की साजिश के बारे में विस्तार कोई जानकारी नहीं दी गई।

इजराइल ने कहा कि जेनिन शरणार्थी शिविर के पास अल-अंसार मस्जिद के नीचे वाले परिसर में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद लड़ाके रह रहे थे। ये वहीं लड़ाके हैं, जिन्होंने हाल ही में इजराइल पर हमला किया था।

इजराइल-हमास जंग में 4385 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में अब तक 4385 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल में घुसकर और उसके ऊपर रॉकेट्स से हमला किया। इस हमले में 1400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हमले के बाद ही इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत हुई। इजराइल का कहना है कि वह हमास को पूरी तरह से खत्म करके रहेगा। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने कहा कि वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर इजराइली गोलाबारी में दो फिलिस्तीनी मारे गए है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह शिविर लगभग 11,000 लोगों का घर है। शिविर में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें इजराइल की ओर से चेतावनी मिली है कि शिविर से दूर रहें। यहां कई आतंकवादियों की घुसपैठ हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें