Iran Israel War: ईरान ने 3 अक्टूबर को इजरायल पर बड़ा हमला करते हुए करीब 200 मिसाइलें छोड़ी थीं। इजरायल ने अभी तक इस हमले का जवाब नहीं दिया है। हालांकि अब ऐसी रिपोर्टें आ रही है इजरायल ने जबावी हमले के लिए अपने टारगेट की सूची लगभग तैयार कर ली है। इस संभावित हमले को लेकर पूरा ग्लोबल मार्केट सहमा हुआ है। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के सिक्योरिटी कैबिनेट ने गुरुवार को एक अहम बैठक की, जिसमें ईरान को जवाब देने पर चर्चा की गई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया।
