Israel-Palestine: इजराइल इस समय हमास के हमलों का सामना कर रहा है। यहूदी देश इजराइल ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युद्ध का ऐलान भी कर दिया है। अब इस संघर्ष के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हमास के आतंकी एक पिकअप ट्रक में एक महिला के शव को नग्न अवस्था में घुमा रहे हैं। इस पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह शव एक जर्मन महिला का है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे महिला के शरीर के सुरागों का मिलान एक जर्मन महिला शनि लौक की तस्वीरों से किया है। मृतक महिला के पैरों पर बने टैटू इस बात का सबसे बड़ा सुराग हैं। हालांकि फिलहाल इस दावे पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
