Israel Attack on Gaza: मध्य गाजा में मस्जिद और स्कूल पर इजरायली हवाई हमला, 24 की मौत

Israel Airstrike on Gaza: इजरायल-फिलिस्तीन के बीच दशकों से चली आ रही दुश्मनी और संघर्ष पिछले साल तब बढ़ गया, जब हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया। गाजा पर इजरायल के ताजा हमलों से गाजा में मृत फिलस्तीनियों की संख्या 42,000 हो गई है। यह सामने नहीं आया है कि मृतकों में से कितने आम नागरिक हैं

अपडेटेड Oct 06, 2024 पर 11:44 AM
इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच जंग को एक साल पूरा होने जा रहा है। (Representative Image)

रविवार की सुबह गाजा पट्टी में किए गए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए और 93 अन्य घायल हो गए। रॉयटर्स के मुताबिक, हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि हमले में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाली एक मस्जिद और एक स्कूल को निशाना बनाया गया। मध्य गाजा पट्टी के देर अल-बला में अल-अक्सा अस्पताल के पास मस्जिद और स्कूल पर हमला हुआ।

इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच जंग को एक साल पूरा होने जा रहा है। इजरायली सेना ने बयान में कहा कि उसने हमास आतंकवादियों पर सटीक हमले किए, जो देर अल-बला के क्षेत्र में इब्न रुश्द स्कूल और शुहादा अल-अक्सा मस्जिद में स्थित कमांड और कंट्रोल सेंटर्स के अंदर काम कर रहे थे।

7 अक्टूबर 2023 से जारी है जंग


इजरायल-फिलिस्तीन के बीच दशकों से चली आ रही दुश्मनी और संघर्ष पिछले साल तब बढ़ गया, जब हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया। इजरायली आंकड़ों के अनुसार, इस हमले में 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए।

'मुस्लिमों को एकजुट रहना होगा' अयातुल्ला अली खामेनेई का Iran की मस्जिद से ऐलान, सुप्रीम लीडर को देखने सड़कों पर उतरे हजारों लोग

इजरायल हमलों में अब तक 42,000 फिलस्तीनियों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पर इजरायल के ताजा हमलों से गाजा में मृत फिलस्तीनियों की संख्या 42,000 हो गई है। इसने एन्क्लेव के लगभग सभी 23 लाख लोगों को विस्थापित कर दिया है, भूख का संकट पैदा कर दिया है और विश्व न्यायालय में नरसंहार के आरोपों को जन्म दिया है। इन आरोपों को इजरायल ने नकार दिया है। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मृतकों में से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन इनमें में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।