चीन के बिलियनेयर और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर, Jack Ma अपनी कंपनी के खिलाफ रेगुलेशंस के उल्लंघन से जुड़ी चीन सरकार की जांच के बाद पहली विदेश यात्रा पर यूरोप पहुंचें हैं। वह एग्रीकल्चर स्टडी टुअर कर रहे हैं। यूरोप से पहले वह अपने परिवार के साथ हांगकांग में थे।
