Japan Currency Yen News: जापान की करेंसी येन सोमवार को अप्रैल 1990 के बाद से अपने सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को शुरुआती सौदे में येन 158.05-158.15 की मामूली रेंज में ऊपर-नीचे हो रहा था जिसके बाद डॉलर एकाएक उछलकर 160.245 येन पर पहुंच गया। शुक्रवार को येन में जो गिरावट आई थी, वह 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी। इसके बावजूद फिर यह संभलकर डॉलर के मुकाबले 154.97 येन पर पहुंच गया था। शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले येन 158.445 और 154.97 के बीच करीब 3.5 फीसदी मूव कर रहा था। इस साल येन करीब 11 फीसदी कमजोर हो चुका है।
