Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से जारी यूद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden in Kyiv) अचानक सोमवार को यूक्रेनी राजधानी कीव पहुंच गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के साथ बाइडेन का एक वीडियो सामने आया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश पर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था।
