Get App

Justin Trudeau का कनाडा में तीसरी बार सरकार बनाना तय, बहुमत इस बार भी नहीं

यह दूसरी बार है कि जब Trudeau को बहुमत नहीं मिलेगा। इससे उनके फैसले लेने की स्वतंत्रता कम हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 4:14 PM
Justin Trudeau का कनाडा में तीसरी बार सरकार बनाना तय, बहुमत इस बार भी नहीं

Justin Trudeau का कनाडा में तीसरी बार सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। हालांकि, उन्हें पार्लियामेंट में बहुमत मिलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Trudeau की लिबरल पार्टी हाउस ऑफ कॉमन्स की 338 सीटों में से लगभग 160 पर आगे है। Erin O’Toole की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी को 120 से अधिक सीटों पर बढ़त मिली है।

हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत से सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को 170 सीटों की जरूरत होती है।

कनाडा के फ्रेंच बोलने वाले प्रांत क्युबेक में चुनाव लड़ने वाली Bloc Quebecois इस प्रांत में अधिकतर सीटों पर आगे चल रही है। NDP ने 29 सीटों पर बढ़त बनाई है।

लिबरल पार्टी की जीत Trudeau के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह आठवीं बार होगी कि जब कनाडा का कोई नेता लगातार तीन चुनाव जीतेगा। इससे पहले Trudeau के पिता Pierre ने भी ऐसी ही सफलता पाई थी।

Trudeau की पार्टी चुनावी अभियान के दौरान हुए सर्वेक्षणों में पिछड़ रही थी।

हालांकि, बहुमत पाने में नाकाम रहने से लिबरल पार्टी को निराशा मिलेगी। यह दूसरी बार है कि जब कनाडा के वोटर्स ने Trudeau को पूरा नियंत्रण नहीं दिया है। इससे बड़े जोखिम या एकतरफा फैसले लेने में उन्हें मुश्किल होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें