Novelis IPO News: हिंडालको (Hindalco) की अमेरिकी सब्सिडियरी नोवेलिस की योजना अमेरिकी स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की है। अब सामने आ रहा है कि कुमार मंगलम बिड़ला के हिंडालको की एलुमिनियम प्रोडक्ट्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी नोवेलिस की योजना 120 करोड़ डॉलर का आईपीओ लाने की है। अगर ऐसा होता है तो यह इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में शुमार हो सकता है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक हिंडालको की नजरें इस आईपीओ के लिए नोवेलिस की वैल्यू 1800 करोड़ डॉलर लगाने की है।
