लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton के Bernard Arnault ढूंढ रहे हैं उत्तराधिकारी, अपने बच्चों को कर रहे हैं तैयार

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और लग्जरी फैशन ग्रुप लुई विटॉन Louis Vuitton (LVMH) के चैयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) अपने कारोबार की डोर किसी और को देने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, वह अपने 5 बच्चों से हाल में LVMH के हेडऑफिस में मिले हैं। वह अपने बच्चों से हर महीने मिल रहे हैं

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
बर्नार्ड अरनॉल्ट हर महीने में एक बार अपने पांचों बच्चों के साथ LVMH के पेरिस हेडऑफिस में मिल रहे हैं।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और लग्जरी फैशन ग्रुप लुई विटॉन Louis Vuitton (LVMH) के चैयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) अपने कारोबार की डोर किसी और को देने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, वह अपने 5 बच्चों से हाल में LVMH के हेडऑफिस में मिले हैं। वह अपने बच्चों से हर महीने मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि वह अपने लिए रिटायरमेंट की तैयार के साथ अपने कारोबार के लिए उत्तराधिकारी चुनने का काम कर रहे हैं।

Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के मुताबिक बर्नार्ड अरनॉल्ट हर महीने में एक बार अपने पांचों बच्चों के साथ LVMH के पेरिस हेडऑफिस में प्राइवेट डाइनिंग रूम में 90 मिनट के लंच मीटिंग में मिलते हैं। वह अपने लग्जरी ब्रांड के बड़े करोबार के भविष्य और अपने कारोबार को आगे ले जाने के लिए स्ट्रैटजी को लेकर बना रहे हैं। वह अपने बच्चो को ग्रुप की जिम्मेदारी संभालने की सलाह भी मांग रहे हैं।

मीटिंग के दौरान फ्रांसीसी अरबपति भविष्य में अपने बिजनेस एम्पायर को आगे ले जाने की स्ट्रैटजी को लेकर बातचीत करते हैं। वो अपने बच्चों को ग्रुप की जिम्मेदारी संभालने को लेकर सलाह भी मांगते है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये बातचीत उनके पांच बच्चों को तैयार करने की सालों पुरानी योजना का हिस्सा है, जो उनके नहीं रहने पर कंपनी के मामलों को संभालेंगे।


बर्नार्ड अरनॉल्ट अपने पांच बच्चों से सलाह मांगते हैं और कंपनी में मैनेजमेंट पर उनकी राय ले रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बर्नार्ड अरनॉल्ट ने यह देखने के लिए उनका ऑडिशन लिया कि लग्जरी साम्राज्य पर कौन संभाल सकता है। हालांकि, अरबपति की ओर से इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे। इस साल की शुरुआत में बर्नार्ड अरनॉल्ट ने मजाक के साथ अपने उत्तराधिकार के बारे में सवालों को खारिज कर दिया था।

ICICI BANK ने पेश किये बेहतरीन नतीजे, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।