Get App

Mexico Bus Accident: मेक्सिको में दर्दनाक सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 27 की मौत, कई घायल

Mexico Bus Accident: मेक्सिको (Mexico) के दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 21 लोग घायल हो गए हैँ। इसमें 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। बस का ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 9:18 AM
Mexico Bus Accident: मेक्सिको में दर्दनाक सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 27 की मौत, कई घायल
Mexico Bus Accident: बस मेक्सिको सिटी (Mexico City) से रवाना हुई थी और सैंटियागो डी योसोंडुआ (Santiago De Yosondua) शहर की ओर जा रही थी

Mexico Bus Accident: मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी सवारी बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 21 लोग घायल हो गए हैं। इसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस से मिली है। दुर्घटना में बस पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मौके पर रेस्क्यू की एक टीम मदद के लिए पहुंच चुकी है। मेक्सिको के राष्ट्रीय अखबार मिलेनियो के मुताबिक, हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ है।

ओक्साका के स्टेट प्रॉसिक्यूटर बर्नार्डो रोड्रिग्ज अलामिला के मुताबिक, 27 लोगों की मौत हो गई और 17 घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक नवजात, 13 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।

मैक्सिको हादसे में बस का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा

सिटीजन सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि जब वो घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे तो उस समय कम से कम 6 लोग बेहोश थे। उनकी हालत गंभीर थी। जांच अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय परिवहन कंपनी के तरफ से यह बस चलाई जा रही थी। बस राजधानी मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सैंटियागो डी योसोंडुआ शहर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि शायद ड्राइवर का बस से कंट्रोल खो गया। इसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि बस को ऑपरेट करने वाली कंपनी मेक्सिको सिटी से रोजाना चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें