नेपाल में भूकंप से अभी तक 140 लोगों की मौत, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नेपाल में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई थी। इस भीषण भूकंप की वजह से नेपाल में अभी तक करीब 140 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने कहा कि नेपाल में आए इस भूकंप का केंद्र जजरकोट जिले में था। भूकंप से हुई इस तबाही का जायजा लेने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' शनिवार तड़के एक मेडिकल टीम के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
नेपाल में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई थी

Nepal Earthquake: शुक्रवार की देर रात आए भूकंप की वजह से पूरा नेपाल दहल गया है। नेपाल में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई थी। इस भीषण भूकंप की वजह से नेपाल में अभी तक करीब 140 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने कहा कि नेपाल में आए इस भूकंप का केंद्र जजरकोट जिले में था। भूकंप से हुई इस तबाही का जायजा लेने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' शनिवार तड़के एक मेडिकल टीम के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं।

प्रधानमंत्री ऑफिस ने X पर पोस्ट करते हुए दी जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने घटना के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने शुक्रवार रात 11:47 बजे जाजरकोट के रामिडंडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है।


भारत ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत ने भी नेपाल में आए इस भूकंप के बाद भारतीय नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए एक इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर +9779851316807 जारी कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भीषण भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत नेपाल के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर लिखा कि नेपाल में भूकंप की वजह से जानमाल की हानि और क्षति से बहुत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Earthquake Alert: नेपाल में 5.6 रिक्टर के भूकंप ने मचाई तबाही, 125 लोगों की मौत | Moneycontrol Hindi

नेपाल में हुई है अभी तक 140 लोगों की मौत

नेपाल के जजरकोट जिले में शुक्रवार आधी रात को आए भीषण भूकंप में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई। देश के जजरकोट और रुकुम जिलों में जहां 80 लोग मारे गए, वहीं 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए।देश में चार अस्पतालों - भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल - को भूकंप प्रभावितों को सहायता करने के लिए तैनात किया गया है।

पीड़ितों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी

नेपाल के अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने में सहायता के लिए सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके लिए नियमित उड़ान संचालन भी निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि नेपालगंज हवाई अड्डे और सैन्य बैरक हेलीपैड पर स्टेशन और एम्बुलेंस को निर्देश दिए गए हैं।प्रधान मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों - नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को तुरंत बचाव और राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।