Get App

Nepal: उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुआ विमान, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश की आशंका

नेपाल (Nepal) के टूरिस्ट शहर पोखरा (Pokhara) से रविवार सुबह एक विमान जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरने के बाद पर्वतीय इलाकों में लापता हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2022 पर 1:55 PM
Nepal: उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुआ विमान, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश की आशंका
विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा तीन क्रू मेंबर भी थे (File Photo)

नेपाल (Nepal) के टूरिस्ट शहर पोखरा (Pokhara) से रविवार सुबह एक विमान जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरने के बाद पर्वतीय इलाकों में लापता हो गया। विमान में चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान ‘तारा एयर (Tara Air)’ नाम की एक प्राइवेट एयरलाइन का था।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि तारा एयर का दो इंजन वाले विमान '9N-AET' ने रविवार सुबह सवा 10 बजे पोखरा से उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका टॉवर से संपर्क टूट गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा तीन क्रू मेंबर भी थे। इन क्रू मेंबर की अगुआई कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे कर रहे थे।

नेपाल की सरकारी मीडिया के मुताबिक, विमान को देश के पश्चिमी पर्वतीय इलाके में स्थित जोमसोम एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग पर घोरेपानी के ऊपर आसमान में विमान का टॉवर से संपर्क टूट गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें