Niger Coup: पश्चिमी अफ्रीकी (West African) देश नाइजर (Niger) में सेना ने तख्तापलट (Military Coup) कर दिया है। सैनिकों ने नेशनल टीवी पर तख्तापलट का ऐलान किया। सेना ने कहा कि उसने देश के संविधान को भंग कर दिया है। सभी संस्थानों को निलंबित कर दिया है और देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया गया है। नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को बुधवार सुबह से ही प्रेसिडेंशियल गार्ड के सैनिकों ने हिरासत में ले लिया।
