अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन के पालतु कुत्ते ने चार महीने के भीतर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को 10 बार काटा

ज्यूडिशियल वॉच (Judicial Watch) ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस रिकॉर्ड के लगभग 200 पेज जारी किए, जो उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून तहत हासिल किए थे। ये कानून भारत सूचना का अधिकार (RTI) की तरह ही है। समूह ने कहा कि उसने पिछले साल दिसंबर में DHS की एक डिविजन एजेंसी से जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटने की घटनाओं का रिकॉर्ड मांगा था

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन के पालतु कुत्ते ने चार महीने के भीतर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को 10 बार काटा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पालतु कुत्ते 'कमांडर' (Pet Dog Commander) ने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के अधिकारियों को कम से कम 10 बार काटा है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के रिकॉर्ड से ये जानकारी सामने आई है, जिसमें ये भी बताया गया कि एक घटना तो इतनी गंभीर थी कि घायल अधिकारी को अस्पताल तक ले जाना पड़ा था। रूढ़िवादी निगरानी समूह ज्यूडिशियल वॉच (Judicial Watch) ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस रिकॉर्ड के लगभग 200 पेज जारी किए, जो उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून तहत हासिल किए थे। ये कानून भारत सूचना का अधिकार (RTI) की तरह ही है।

समूह ने कहा कि उसने पिछले साल दिसंबर में DHS की एक डिविजन एजेंसी से जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटने की घटनाओं का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन उसकी मांग पर कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून के तहत याचिका दायर की। समूह ने कहा कि उसने डॉग कमांडर के व्यवहार के बारे में जानकारी मिलने के बाद, याचिका दायर की।

व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस मंगलवार को इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करते नजर आए। फर्स्ट लेडी जिल बिडेन की कम्युनिकेशन डायरेक्टर एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक ईमेल में कहा कि व्हाइट हाउस परिसर परिवार के पालतू जानवरों के लिए एक "अनोखा और अक्सर तनावपूर्ण माहौल" हो जाता है और बाइडन परिवार "इस स्थिति को सभी के लिए बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है।"


वहीं सीक्रेट सर्विस के मुख्य प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिल्मी ने एक अलग ईमेल में कहा, उनकी एजेंसी ने "पिछले कई राष्ट्रपतियों के पारिवारिक पालतू जानवरों के आसपास अच्छे तरीके से काम करने की कोशिश की है और ये घटनाएं कोई अपवान नहीं हैं। हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को बेहद गंभीरता से लेते हैं।"

सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए सुरक्षा देते हैं, और इसके कई अधिकारी राष्ट्रपति भवन और उसके बड़े मैदान के आसपास तैनात होते हैं।

बाइडन को दिसंबर 2021 में उनके भाई जेम्स ने गिफ्ट में कमांडर दिया था। राष्ट्रपति के पिछले कुत्ते का नाम मेजर था, जो जर्मन शेफर्ड, को सीक्रेट सर्विस अधिकारियों और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों से जुड़ी कुछ काटने की घटनाओं के बाद डेलावेयर में दोस्तों के साथ रहने के लिए भेजा गया था।

बाइडन परिवार की एक पालतू बिल्ली भी है, जिसका नाम विलो है।

3 नवंबर, 2022 को, एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी ने सहकर्मियों को ईमेल किया कि कमांडर ने एक वर्दीधारी अधिकारी को ऊपरी दाहिनी बांह और जांघ पर दो बार काटा था। व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के कर्मचारियों ने अधिकारी का इलाज किया, लेकिन मामला इतना गंभीर था कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़ा।

अपनी किडनी बेचने कंबोडिया पहुंचे इंडोनेशिया के 122 लोग, ज्यादातर की Covid-19 के दौरान गई थी नौकरी, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

यूनिफॉर्म डिवीजन के एक कैप्टन ने उस दिन बाद में ईमेल किया कि उन्हें सलाह दी गई है कि कमांडर अपने वैक्सीनेशन के बारे में अपडेट हैं।

अगले दिन एक नोट में हमले के बारे में डिटेल दी गई, जिसमें यह भी शामिल था कि जिस अधिकारी को काटा गया था. उसने खुद को दूसरे हमले से बचाने के लिए स्टील कार्ट का इस्तेमाल किया था। बाद में अधिकारी को डॉक्टरों की सलाह पर कई दिनों तक ऑफ ड्यूटी रखा गया था।

अलेक्जेंडर ने कहा कि बाइडन कमांडर के लिए एडिशनल ट्रेनिंग पर सीक्रेट सर्विस और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ऐसा एरिया भी बनाया जा रहा है, जहां वह इधर-उधर दौड़ सके है।

अलेक्जेंडर ने कहा, "राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी सीक्रेट सर्विस और राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों के प्रति अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं, जो उन्होंने उन्हें, उनके परिवार और देश को सुरक्षित रखने के लिए किया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।