Nigeria News Today: नाइजीरियाई सेना के काफिले पर जिहादी आत्मघाती हमला, 27 जवानों की मौत

Nigeria News Today: नाइजीरिया के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमले में कमांडर सहित 27 सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने यह हमला ऐसे समय किया है जब नाइजीरियाई सेना ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया था

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 9:45 PM
Story continues below Advertisement
Nigeria News Today: नाइजीरियाई सेना ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया था

Nigeria News Today: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक जिहादी आत्मघाती हमले में कम से कम 27 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई है। नाइजीरिया के दो सैन्य सूत्रों ने रविवार (26 जनवरी) को न्यूज एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी। एक सैन्य अधिकारी ने कहा, "आत्मघाती हमले में कमांडर सहित 27 सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।" आतंकियों ने यह हमला ऐसे समय किया है जब नाइजीरियाई सेना ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया था।

यह कार्रवाई पूर्वोत्तर में उग्रवादियों के दशकों से चलाए जा रहे विद्रोह और उत्तर-पश्चिम में विभिन्न सशस्त्र समूहों की ओर से जारी हमलों के जवाब में की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कच्चे तेल की चोरी से जुड़े 28 संदिग्ध भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी देश ने अपनी सुरक्षा के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उग्रवादी हमले में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगभग 35,000 नागरिक मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बुबा ने कहा कि नाइजीरिया की सेना द्वारा देशव्यापी अभियान के कारण 252 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 67 लोगों को मुक्त कराया गया है।


अपहरण नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में एक आम घटना बन गई है। वहां दर्जनों उग्रवादी समूह गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमला करते हैं, क्योंकि उस क्षेत्र में बहुत कम सुरक्षा व्यवस्था है। कई पीड़ितों को फिरौती के भुगतान के बाद ही छोड़ा जाता है। कभी-कभी सौदे हजारों डॉलर में होती है। 2014 में बोर्नो के पूर्वोत्तर राज्य के चिबोक गांव में बोको हराम के चरमपंथियों द्वारा 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण ने दुनिया का ध्यान खींचा।

पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 18 लोगों की मौत, 10 घायल

इस बीच, एक अन्य घटना में दक्षिणी नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने शनिवार शाम एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना दक्षिण-पूर्वी राज्य एनुगु में एनुगु-ओनित्शा एक्सप्रेसवे पर हुई, जब पेट्रोल से लदे टैंकर ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद 17 वाहनों को टक्कर मार दी। फिर उसमें आग लग गई।

10 घायलों के अलावा, बचाव दल ने तीन अन्य लोगों को निकाला, जो सुरक्षित थे। इस महीने की शुरुआत में नाइजर राज्य के सुलेजा क्षेत्र के पास उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से 98 लोगों की मौत हो गई थी। नाइजीरिया के कई हिस्सों में तेल की चोरी एक बड़ी समस्या है। वह प्रमुख तेल उत्पादक देश है। तेल की चोरी ने अर्थव्यवस्था और सरकारी आय को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसकी वजह से सरकार को सालाना अरबों डॉलर का राजस्व खोना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक क्षण! त्राल चौक पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में अलगाववादी अभियान 1960 के दशक से शुरू हुआ, जब बियाफ्रा गणराज्य ने पश्चिम अफ्रीकी देश से स्वतंत्र होने के लिए 1967 से 1970 तक गृहयुद्ध लड़ा और हार गया। संघर्ष में अनुमानित 10 लाख लोग मारे गए, जिनमें से कई भुखमरी से मारे गए। बियाफ्रा गणराज्य को आंशिक रूप मान्यता हासिल थी। यह 1967 से 1970 तक अस्तित्व में रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।