Get App

जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन, अफगानिस्तान में अल कायदा को फिर कर रहा है एकजुट!

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के हवाले से कहा कि "आतंक का राजकुमार" करार दिया गया हमजा 450 स्नाइपर्स की कड़ी सुरक्षा के तहत उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। NMF ने चेतावनी दी है कि 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से, अफगानिस्तान "अलग-अलग आतंकवादी गुटों के लिए ट्रेनिंग सेंटर" बन गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 8:32 PM
जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन, अफगानिस्तान में अल कायदा को फिर कर रहा है एकजुट!
जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन

अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन जिंदा है और अपने बाप के बनाए हुए आतंकवादी संगठन को चला रहा है। अखबार की एक धमाकेदार रिपोर्ट में कहा गया है कि हमजा अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ अफगानिस्तान से गुप्त रूप से अल कायदा चला रहा है। तालिबान विरोधी सैन्य गठबंधन, नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (NMF) ने भी हमजा और उसके सहयोगियों के ऑपरेशन की डिटेल देते हुए एक रिपोर्ट पेश की।

The Mirror ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के हवाले से कहा कि "आतंक का राजकुमार" करार दिया गया हमजा 450 स्नाइपर्स की कड़ी सुरक्षा के तहत उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। NMF ने चेतावनी दी है कि 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से, अफगानिस्तान "अलग-अलग आतंकवादी गुटों के लिए ट्रेनिंग सेंटर" बन गया है।

450 अरब और पाकिस्तानी कर रहे हमजा की रक्षा

इसमें कहा गया, "हमजा बिन लादेन को दारा अब्दुल्ला खेल जिले (पंजशीर में) ले जाया गया है, जहां 450 अरब और पाकिस्तानी उसकी रक्षा कर रहे हैं।" इसने चेतावनी दी कि "उसके आदेश पर, अल कायदा फिर से संगठित हो रहा है और वेस्टर्न टारगेट पर भविष्य के हमलों की तैयारी कर रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें