Get App

सऊदी और UAE समेत 7 देशों ने 258 पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला, 16 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Pakistan News: पाकिस्तानी मीडिया में चल रही एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब, चीन और UAE समेत सात देशों ने कुल 258 पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजा है। इनमें से सबसे ज्यादा 232 लोगों को सऊदी अरब ने वापस पाकिस्तान भेजा है, जबकि 21 लोगों को यूएई से वापस भेजा गया है

Akhileshअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 6:48 PM
सऊदी और UAE समेत 7 देशों ने 258 पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला, 16 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Pakistan News: पाकिस्तान के 258 नागरिकों को सात देशों ने वापस भेज दिया है

Pakistan News: पाकिस्तान को फिर से दुनिया के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और चीन समेत दुनिया के सात देशों ने 258 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस स्वदेश भेज दिया है। इमिग्रेशन अधिकारियों के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया में चल रही एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे 258 लोगों में से 244 को आपातकालीन यात्रा दस्तावेजों के आधार पर निर्वासित किया गया। जबकि 14 के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट थे। केवल 16 निर्वासितों को संदिग्ध पहचान के कारण गिरफ्तार किया गया, बाकी को केवल पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने बताया कि सऊदी ने 232 लोगों को निर्वासित किया। इनमें सात भिखारी, बिना परमिट के हज करते पकड़े गए लोग और अपनी सजा पूरी करने के बाद वापस भेजे गए लोग शामिल हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तानी शामिल हैं। जो देश में तय समय सीमा से ज्यादा समय तक रुके थे या बिना किसी कारण के या अपने वीजा की वैधता से अधिक समय तक काम करते पाए गए थे।

सऊदी एजेंसियों ने 112 लोगों को उनके प्रायोजकों की शिकायतों की वजह से वापस भेजा। 63 लोगों पर अन्य आरोप लगे थे। वहीं, UAE ने 21 पाकिस्तानियों को निर्वासित किया, जिनमें से चार ड्रग्स तस्करी में शामिल हैं। जबकि चीन, कतर, इंडोनेशिया, साइप्रस और नाइजीरिया ने एक-एक पाकिस्तानी नागरिक को वापस स्वदेश भेजा। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान से बड़ी संख्या में संदिग्ध यात्री विदेश गए हैं। ये लोग शरणार्थी, अवैध ड्रग तस्कर, भिखारी और मानव तस्कर बनकर दूसरे देशों में अवैध रूप से रह रहे हैं।

पाक पर भड़का सऊदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें