पाकिस्‍तानी पीएम इमरान खान ने मुस्लिम बहुत शिनजियांग, हॉन्ग कॉन्ग और तिब्बत के मुद्दे पर चीन की नीतियों का किया समर्थन

पाकिस्तान ने कहा है कि वह वन चाइना पॉलिसी को लेकर प्रतिबद्ध है और चीन को ताइवान, दक्षिण चीन सागर, हॉन्ग कॉन्ग, शिनजियांग और तिब्बत के मामले में समर्थन देता रहेगा

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
इमरान खान शुक्रवार को बीजिंग विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे, जहां रविवार को उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई थी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत, हॉन्ग कॉन्ग और तिब्बत के मुद्दों पर चीन की नीतियों का खुलकर समर्थन किया है। बता दें कि इमरान खान इस समय चीन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को एक संयुक्त बयान में खान ने पाकिस्तान की एक-चीन नीति के प्रति प्रतिबद्धता के अलावा ताइवान, दक्षिण चीन सागर, हॉन्ग कॉन्ग, शिनजियांग और तिब्बत पर चीनी सरकार के नीतियों को खुलकर समर्थन व्यक्त किया।

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री के इस ऐलान से यह साफ हो गया है कि इमरान खान ने चीन का सहयोग लेने के लिए वहां के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले उईगुर समुदाय पर हो हरे शोषण से अपना मुंह फेर लिया है, जहां कम्युनिस्ट सरकार पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और नरसंहार करने का आरोप लग रहे हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की मुलाकात के बाद रविवार को जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान ने कहा है कि वह वन चाइना पॉलिसी को लेकर प्रतिबद्ध है और चीन को ताइवान, दक्षिण चीन सागर, हॉन्ग कॉन्ग, शिनजियांग और तिब्बत के मामले में समर्थन देता रहेगा।


IMD : कुछ राज्यों में कल हो सकती है भारी बारिश, यूपी में शीत लहर का अनुमान, जानिए डिटेल

वहीं, चीन ने कहा है कि वह पाकिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और सुरक्षा के समर्थन में खड़ा रहेगा। चीन ने पाकिस्तान की प्रगति में भी साथ देने का वादा किया है। इमरान खान शुक्रवार को बीजिंग विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे, जहां रविवार को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई थी।

आपको बता दें कि इमरान खान पिछले दिनों चीन के आधिकारिक दौरे पर बीजिंग गए थे। वहां पर उन्‍होंने चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग समेत अन्‍य नेताओं और शीर्ष अधिकारियों से विभिन्‍न मुद्दों पर बात की। इस दौरान हुई बातचीत में व्‍यवसायिक और चीन के कर्ज को वापस लौटाने के मुद्दे भी शामिल थे।

इमरान खान बीजिंग विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने और राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के शीर्ष चीनी नेतृत्व से मिलने के लिए चीन के दौरे पर गए थे। इस यात्रा का उद्देश्य मुद्रास्फीति प्रभावित पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता जुटाना भी है।

इसके अलावा विवादित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए शुक्रवार को उन्होंने चीन के साथ एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान द्वारा चीन को समर्थन ऐसे समय में दिया है जब अधिकार समूहों के साथ वैश्विक समुदाय मानवाधिकारों पर कार्रवाई, राजनीतिक शक्ति के केंद्रीकरण और चीनी सरकार द्वारा व्यापक निगरानी के बारे में चिंता जता रहे हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच समूह ने जनवरी के अंत में कहा था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तहत, चीनी अधिकारी उईगुर समुदाय के लोगों, तिब्बतियों, जातीय समूहों और सभी स्वतंत्र धर्म समूहों के धार्मिक विश्वासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।