Get App

पाकिस्तान के पंजाब में डकैतों ने पुलिस पर किया हमला, 11 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के पंजाब में डकैतों ने एक पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया है। इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। डकैतों ने पुलिस पर घात लगाकर हमला किया है। कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमला करने के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 9:36 AM
पाकिस्तान के पंजाब में डकैतों ने पुलिस पर किया हमला, 11 लोगों की मौत, कई घायल
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायलों की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पाकिस्तान के पंजाब से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। डकैतों ने एक पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया है। इस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। डकैतों ने घात लगाकर पुलिस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि डकैत बंदूकों और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड से लैस थे। यह घटना रहीमयार खान जिले एक सुनसान इलाके में हुई है। पुलिस टीम अपनी सप्ताहिक ड्यूटी से लौट रहे थे। इस बीच उनके वाहन में खराबी आई। तभी अचानक डकैतों ने रॉकेट से हमला कर दिया। कुल पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

हमले के बाद से पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोष‍ित कर दिया गया है। डकैतों की ओर से किए गए हमले के दौरान पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद गोलीबारी भी हुई। इस घटना के बाद कई पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

डकैतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश – प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस हमले में शामिल डकैतों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने भी हमले की निंदा की है। सीएम मरियम ने आईजी पुलिस डॉ उस्मान अनवर को बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमले के बाद अपराधी भागने में सफल रहे। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुल‍िस के मुताबिक, दो गाड़‍ियों में 20 से ज्‍यादा पुल‍िसकर्मी सवार थे। हमले के वक्‍त ही इनमें से ज्‍यादातर की मौत हो गई है। चार पुल‍िसकर्मी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें