Get App

पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ मदीना गए तो लोग चिल्लाने लगे चोर-चोर, जानिए फिर क्या हुआ

Pakistani PM Saudi Visit: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 10:57 AM
पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ मदीना गए तो लोग चिल्लाने लगे चोर-चोर, जानिए फिर क्या हुआ
सऊदी अरब में पाकिस्तान के पीएम को देखते ही चोर-चोर के नारे लगे

Pakistani PM Saudi Visit: इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग “चोर चोर” के नारे लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को देखते ही मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे। यह नारे तब लगाए गए जब प्रतिनिधिमंडल को मस्जिद-ए-नबावी में आते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाकि नारे लगाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वायरल वीडो में पाकिस्तान के सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाहज़ैन बुगती को अन्य लोगों के साथ देखा गया था। पाकिस्तानी के अखबार के मुताबिक, औरंगजेब ने इस विरोध के मामले में सीधे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने औरंगजेब के हवाले लिखा, "मैं इस पवित्र भूमि पर इस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा, क्योंकि मैं इस भूमि का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहता। लेकिन, उन्होंने [पाकिस्तानी] समाज को नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सऊदी दौरे पर उनके साथ दर्जनों अधिकारी और राजनीतिक नेता आए हैं। घटना के बारे में ट्विटर एक यूजर ने लिखा, गर्वित पाकिस्तानियों, कृपया हमारे पीएम और उनके पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) अपराधियों के गिरोह का सऊदी अरब में ऐसा शानदार स्वागत होते देखकर खुश होना चाहिए। कर प्रसन्न हों।

NCLT ने Andhra Cements के खिलाफ दिवालिया की कार्रवाई का दिया आदेश, जेपी ग्रुप की है कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें