Get App

Viral Video: पाक रिपोर्टर ने किया धमाल, बरसाती नाले में डूबते हुए की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो

Viral Video: पाकिस्तान के एक रिपोर्टर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बाढ़ के पानी में खड़े हैं और वहां से रिपोर्टिंग कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 12:42 PM
Viral Video: पाक रिपोर्टर ने किया धमाल, बरसाती नाले में डूबते हुए की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो
इन दिनों चांद नवाब का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: पाकिस्तान के पत्रकार चांद नवाब आम तौर पर इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। उनकी रिपोर्टिंग के किस्से बॉलीवुड और हॉलीवुड में सुनाए जाते हैं। अनोखे अंदाज में चांद नवाब की रिपोर्टिंग हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार एक पाक रिपोर्टर सुर्खियों में है। उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे सिर्फ पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में भी देखा जा रहा है।

पाक में बाढ़ का कहर

इन दिनों पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। रिपोर्टर अपने-अपने अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रिपोर्टर भी अलग अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर की गर्दन तक पानी आ चुका है। रिपोर्टर ने किसी तरह माइक संभाल रखा है। वो लगातार रिपोर्टिंग किए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि वो बीच-बीच में पानी के बहाव में भी बह रहे हैं।

‘घुटनों के बल बैठी थीं Lady Diana, सिर नीचे था…फिर चमकने लगीं कैमरों की लाइट्स’, फ्रेंच डॉक्टर ने बताया-कैसी थी वह रात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें