PM Modi at Qudos Bank Arena in Sydney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। सिडनी के ओलंपिक पार्क में मंगलवार को 'मोदी-मोदी' को शोर गूंज उठा। पीएम मोदी ने यहां 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि 'पीएम मोदी बॉस हैं!' भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए स्डेडियम में भारतीय समुदाय के 20 हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।
