अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम मुलाकात हो सकती है। इस बात का दावा खुद ट्रंप ने किया है। यह मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है। दरअसल, अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। चुनाव प्रचार के बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने बताया कि वह अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मिशिगन के फ्लिंट में चुनाव अभियान के दौरान इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वे भारत के साथ अमेरिका के व्यापार को लेकर बात कर रहे थे। दोनों नेताओं की अमेरिका में मुलाकात होगी। हालांकि इस बैठक में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है।
