Pneumonia Outbreak in China: कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) के बाद चीन में फेफड़ों से जुड़ी एक नई बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। इसे रहस्यमयी निमोनिया कहा जा रहा है। ये बीमारी बच्चों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। हालात ये हो गए हैं कि अस्पताल बच्चों से खचाखच भर गए हैं। इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जताई है। WHO ने आधिकारिक तौर पर चीन से इस मामले में विस्तार से रिपोर्ट मांगी है। चीनी मीडिया में बताया जा रहा है कि बीजिंग समेत देश के कई शहरों में निमोनिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। 500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं।
