Get App

Property in Canada : कनाडा ने विदेशियों के प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाई रोक, कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला

Property in Canada : प्रधानमंत्री Justin Trudeau की पार्टी ने बीते साल कहा था कि कनाडा में घर बनाने की इच्छा मुनाफाखोरों, अमीर कंपनियों और विदेशी निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है। हालांकि, दिसंबर में ओटावा ने स्पष्ट किया था कि प्रतिबंध सिर्फ शहरी घरों पर लागू होगा, न कि समर कॉटेज जैसी मनोरंजक संपत्तियों पर

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 10:32 AM
Property in Canada : कनाडा ने विदेशियों के प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाई रोक, कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला
रियल एस्टेट एसोसिएशन ने कनाडा आने के इच्छुक लोगों को छूट के साथ इस कानून के बनने पर चिंता जाहिर की है

Property in Canada : कनाडा ने विदेशियों के देश के भीतर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज खरीदने पर रोक लगा दी है। यह रोक रविवार, 1 जनवरी से प्रभावी हो गई है। दरअसल, महामारी की शुरुआत के बाद घरों की कीमतें बढ़ने के बाद वहां की सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीएनएन बिजनेस के हवाले से यह खबर दी है। कनाडा सरकार (Canadian government) ने इससे जुड़ा कानून पास कर दिया है। खबर के मुताबिक, कुछ राजनेताओं का भी मानना है कि निवेश के रूप में बायर्स की डिमांड में बढ़ोतरी इसके लिए जिम्मेदार है।

2021 के चुनाव प्रचार में दे दिए थे संकेत

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Prime Minister Justin Trudeau) की पार्टी ने बीते साल लिखा था कि कनाडा में घर बनाने की इच्छा मुनाफाखोरों, अमीर कंपनियों और विदेशी निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें