कतर एयरवेज ग्रुप (Qatar Airways Group) के सीईओ अकबर अल बकर (Akbar Al Baker) 27 साल तक विमानन कंपनी का नेतृत्व करने के बाद अब रिटायर होने जा रहे हैं। उनके बाद बद्र मोहम्मद अल-मीर (Badr Mohammed Al-Meer) अल बकर का स्थान लेंगे, अल बकर 5 नवंबर से सेवानिवृत्त होंगे। अल-मीर वर्तमान में दोहा के हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Doha's Hamad International Airport) के सीईओ हैं। इस एयरपोर्ट को देश के नेशनल कैरियर के केंद्र के रूप में जाना जाता है। कतर एयरवेज ने कहा कि अल बकर के नेतृत्व में कंपनी "वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक पहचाने जानी वाली और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक बन गई"। कंपनी को विश्व की सात सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन्स में एक माना गया है।
