Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान दुबई में गिरफ्तार, जानें क्यों

Rahat Fateh Ali Khan Arrested: मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर सोमवार (22 जुलाई) को हिरासत में लिया गया।

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 7:05 PM
Rahat Fateh Ali Khan Arrested: बताया जा रहा है कि पूर्व मैनेजर की शिकायत पर सिंगर को गिरफ्तार किया गया है

Rahat Fateh Ali Khan Arrested: मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर सोमवार (22 जुलाई) को हिरासत में लिया गया। अभी (खबर लिखे जाने तक) सिंगर या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह दुबई एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे।

सिंगर अपने फरफॉर्मेंश के लिए UAE गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उसे अनुचित तरीके से सिंगर ने नौकरी से निकाल दिया था। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहत फतेह अली खान को मंगलवार शाम उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद मशहूर पाकिस्तानी सिंगर को बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया। राहत फतेह अली खान पिछले कुछ दिनों से संयुक्त अरब अमीरात में विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में परफॉर्म दे रहे थे। कुछ महीने पहले उनके बीच कई मतभेद होने के बाद सिंगर ने मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद उनके पूर्व मैनेजर सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।


लगातार विवाद घिरते जा रहे हैं पाक सिंगर

राहत फतेह अली खान अपने पूर्व मैनेजर के साथ चल रहे तनाव के कारण काफी दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। सलमान अहमद ने दुबई और अन्य शहरों में खान के खिलाफ कानूनी मामले दर्ज किए हैं। इस साल की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी, जिसके बाद पता चला कि उन्होंने 12 वर्षों में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रमों से लगभग 8 बिलियन रुपये कमाए हैं।

यह जांच सिंगर से जुड़े एक अन्य आरोपों के बीच आई है। पिछले दिनों एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया था जिसमें खान कथित तौर पर शराब की बोतल गायब होने के कारण अपने बैंड के एक सदस्य पर हमला कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता'; केंद्र के बयान पर सियासी संग्राम, RJD ने नीतीश कुमार से की इस्तीफे की मांग

फरवरी में सलमान अहमद को उस समय विवाद का सामना करना पड़ा जब एक लीक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रमुख बॉलीवुड सितारों और पाकिस्तानी सिंगर खान के खिलाफ परोक्ष रूप से धमकी दी थी। 6 महीने पहले रिकॉर्ड की गई और हाल ही में एक स्टाफ सदस्य द्वारा लीक की गई फुटेज में अहमद उन कलाकारों के प्रति गुस्सा और निराशा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है और उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।