UK PM Post: भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस की जगह नए नेता के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा कर दी। उन्होंने अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता जताई। 42 वर्षीय सुनक संसद में कम से कम 128 टोरी सदस्यों के समर्थन के साथ कंजरवेटिव पार्टी के नेता (Conservative Party leader) की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
