Get App

Russia-Ukraine War: रुस पर यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल अटैक, BRICS सम्मेलन वाले शहर में छह की मौत

Russia-Ukraine War: कजान (Kazan) में हाल ही में ब्रिक्स (BRICS) देशों की 16वीं सालाना बैठक हुई थी जिसमें पीएम मोदी समेत दुन‍िया के कई नेता पहुंचे थे। अब इस शहर पर यूक्रेन ने मिसाइलों का बड़ा हमला किया है जिसमें एक बच्चा समेत छह लोग मारे गए है। तीन बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। चेक करें हमले के बारे में डिटेल्स से

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 3:27 PM
Russia-Ukraine War: रुस पर यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल अटैक, BRICS सम्मेलन वाले शहर में छह की मौत
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच की जंग थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा कड़ी में सामने आया है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कजान में विस्‍फोटकों से भरे ड्रोन से भीषण हमला बोला है।

Russia-Ukraine War: रुस और यूक्रेन के बीच की जंग थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा कड़ी में सामने आया है कि यूक्रेन की सेना ने रुस के कजान में विस्‍फोटकों से भरे ड्रोन से भीषण हमला बोला है। कजान (Kazan) की बात करें तो यह वही शहर है, जहां हाल ही में ब्रिक्स (BRICS) देशों की 16वीं सालाना बैठक हुई थी जिसमें पीएम मोदी समेत दुन‍िया के कई नेता पहुंचे थे। रुस का कहना है कि पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के रायल्स्क शहर में एक यूक्रेनी हमले में छह लोग मारे गए हैं जिसमें एक बच्चा भी है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुर्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिंश्टेन ने कहा कि एक 13 वर्षीय बच्चे के समते दस लोगों को रायल्स्क शहर में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यूक्रेन की तरफ से भी ऐसी रिपोर्ट आई थी कि रुस ने यूक्रेन पर मिसाइलों से ताजा हमला किया जिसके एक ऐसी बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा, जिसमें कई देशों के दूतावास हैं।

Russia-Ukraine War: अमेरिका से मिले रॉकेट से हुआ हमला

अलेक्जेंडर का कहना है कि यूक्रेन ने अमेरिकी से आए HIMARS रॉकेट दागे थे, जिनसे रायल्स्क में कई इमारतों को नुकसान हुआ, जिनमें एक स्कूल, एक रिक्रिएशन सेंटर और निजी आवास शामिल हैं। हमले से प्रभावित इलाका यूक्रेन के सुमी क्षेत्र की सीमा से करीब 16 मील (26 किमी) दूर स्थित है। अलेक्जेंडर ने टेलीग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमले ने हीटिंग और गैस नेटवर्क को काफी नुकसना पहुंचाया है और फिलहाल 80 से अधिक घरों को सप्लाई बहाल करने का काम जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें