Saudi Arabia visa : अगर आप सऊदी अरब घूमने या हज पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, सऊदी अरब ने प्रवासियों के लिए एक्जिट और री-एंट्री वीजा के साथ-साथ रेजिडेंसी परमिट या इकामा (Iqama) के लिए वसूली जाने फीस दोगुनी करने को मंजूरी दे दी है। गल्फ न्यूज के हवाले से यह खबर सामने आई है। इकामा सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों के लिए एक निवास पहचान है, जो उन्हें घर से बाहर या कार्यस्थल पर जाते समय अपने पास रखनी होती है। ऐसा नहीं करने पर सऊदी अरब में भारी जुर्माने का प्रावधान है।
