पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 9 अगस्त को इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस साल होने वाले जनरल इलेक्शन से पहले ही वो अपने पद को छोड़ रहे हैं ताकि चुनाव की अच्छे से तैयारी कर सकें। निचले सदन का कार्यकाल 12 अगस्त को खत्म हो रहा है। इस साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को ज्यादा वक्त मिलने के लिहाज से ये फैसला लिया गया है।
