Sheryl Sandberg पर फेसबुक के रिसोर्सेज का सालों तक निजी इस्तेमाल करने का आरोप, अब हो रही है जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म यह जांच करा रही है। अब तक कई एंप्लॉयीज से इस बारे में पूछताछ हुई है। इस मामले की जांच काफी समय पहले ही शुरू हो गई थी

अपडेटेड Jun 11, 2022 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
52 साल की सैंडबर्ग ने 14 साल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह कंपनी के बोर्ड की सदस्य बनी रहेंगी।

फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग अफसर Sheryl Sandberg पर कई सालों तक कंपनी के रिसोर्सेज का निजी इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। अब इसकी जांच हो रही है। इस बात की भी जांच हो रही है कि फेसबुक के कितने एंप्लॉयीज ने सैंडबर्ग के पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। पिछले हफ्ते सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म यह जांच करा रही है। अब तक कई एंप्लॉयीज से इस बारे में पूछताछ हुई है। इस मामले की जांच काफी समय पहले ही शुरू हो गई थी। आरोप है कि फेसबुक के एंप्लॉयीज ने सैंडबर्ग के फाउंडेशन Lean In की भी मदद की। यह फाउंडेशन वर्कप्लेस में महिलाओं के हितों के लिए काम करता है।

यह भी पढ़ें : LIC के बाद अब इस कंपनी ने शुरू की IPO की तैयारी, जानिए पूरा प्लान


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक के एंप्लॉयीज ने सैंडबर्ग की दूसरी किताब “Option B: Facing Adversity, Building Resilience, and Finding Joy" को लिखने और इसके प्रमोशन में उनकी मदद की थी। इस किताब में उन्होंने अपने पति के अचानक निधन के बाद दुख से धीर-धीरे उबरने की प्रक्रिया के बारे में बताया है।

अमेरिकी न्यूजपेबर द वॉल स्ट्रीट जनरल ने पहले खबर दी थी कि जांच में यह भी शामिल है कि क्या सैंडबर्ग ने अपनी शादी की प्लानिंग के लिए कंपनी के संसाधनों का इस्तेमाल किया था। मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि यह व्यापक जांच का सिर्फ एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जांच का फोकस इस पर है कि सैंडबर्ग कई साल तक फेसबुक के संसाधनों का इस्तेमाल करती रहीं।

52 साल की सैंडबर्ग ने 14 साल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह कंपनी के बोर्ड की सदस्य बनी रहेंगी। उन्होंने फेसबुक चलाने में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटि मार्क जकरबर्ग की भी खूब मदद की थी। उन्होंने कहा है कि वह अपने फाउंडेशन और महिलाओं से जुड़े मसलों पर ज्यादा समय देंगी। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया है कि वह अपने रोजाना के काम से थक चुकी थीं। उनके काम को लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा था।

अभी यह पता नहीं है कि आखिर किस घटना के बाद सैंडबर्ग के खिलाफ जांच शुरू हुई। कुछ लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ बातें कुछ समय से चल रही थी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में कंपनी में उनकी ताकत में कमी आई है। सैंडबर्ग और जकरबर्ग पर कंपनी के संसाधानों का निजी इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।